अवैध हथियार तस्करो के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही,थाना खकनार अंतर्गत अवैध हथियार तस्कर मामले में फरार चल रहे दो आरोपी मेहमानसिंग व जसबीर गिरफ्तार।

Spread the love
अवैध हथियार तस्करो के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही,थाना खकनार अंतर्गत अवैध हथियार तस्कर मामले में फरार चल रहे दो आरोपी मेहमानसिंग व जसबीर गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर वैभव प्रिय के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों के निर्माण क्रय-विक्रय और परिवहन के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

घटना का विवरण: दिनांक 09/08/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जंगल में पेड़ के निचे ग्राम खकनार मे एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां शक्तिसिंह पिता बादलसिंह पटवा जाति सिकलीगर उम्र 23 साल निवासी ग्राम ओझर जिला बडवानी को पकड़ा जिसके कब्जे से 13 हस्तनिर्मित पिस्टल व 01 खाली मैगजीन 45 जिंदा कारतूस एक मो. सा. कुल मश्रुका कीमती 4,92,000 रुपये जप्त की गयी। आरोपी के विरुध्द थाना खकनार में अपराध क्रमांक 377/2026 धारा 25 (1-बी) ए आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पुछताछ करने पर बताया उक्त हथियार आरोपी शक्तिसिंह को पाचौरी के रहने वाले मेहमानसिंग व जसबीर ने दिये थे। आरोपी मेहमानसिंग व जसबीर घटना दिनांक से फरार चल रहे थे।

दिनांक 05/10/2026 को खकनार पुलिस थाना को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि आरोपी मेहमानसिंग पिता दारासिंग बावरी जाति सिकलीगर उम्र 23 साल निवासी पाचौरी व जसबीर निवासी पाचौरी को पांगरी रोड तरफ आ रहे है। उक्त आरोपियो को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपियो से पुछताछ बताया कि उक्त हथियार दिनांक 09.08.26 को ओझर जिला बडवानी के रहने वाले शक्तिसिंह को दिये थे।

आरोपी का विवरण

1.शक्तिसिंह पिता बादलसिंह पटवा जाति सिकलीगर उम्र 23 साल निवासी ग्राम ओझर जिला बडवानी

2.मेहमानसिंग पिता दारासिंग बावरी जाति सिकलीगर उम्र 2 साल निवासी पाचौरी

3.जसवीर पटवा जाति सिकलीगर उम्र 22 साल निवासी पाचौरी

जप्त सामग्री

13 हस्तनिर्मित पिस्ट्ल व 01 खाली मैगजीन 45 जिंदा कारतुस एक मो. सा. कुल मश्रुका कीमती 4,92,000

 

सराहनीय भूमिका: निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि सुरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रआर सतीश सुर्यवंशी प्रआर शिवराम कास्हे प्रआर संदीप सिंह सोलंकी, आरक्षक राकेश डाबर, खुमसिंह नार्वे, विजेन्द्र देवल्ये, सुनील धुर्वे, कैलाश मोरे, अर्जुन कसुमरिया, रुपेश कास्हे की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *