बुरहानपुर पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को सलामी देकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

Spread the love

रेणुका पुलिस लाईन बुरहानपुर में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम संपन्न।

 

अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए दी गई सलामी।

 

पुलिस अधीक्षक ने पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया।

 

पुलिस-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि ने पुष्पचक्र व पुष्पमालाएं अर्पित कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि।

 

अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन रेणुका पुलिस लाइन में किया गया।

 

पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के सजग प्रहरी और सुरक्षा कवच पुलिसकर्मी जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए, उन्हें सम्मान देते हुए पुलिस फोर्स द्वारा सलामी दी गई।

 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया। पुलिस शहीदों के बलिदान के प्रतीक शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

 

पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ,कलेक्टर बुरहानपुर हर्ष सिंह अन्य जनप्रतिनिधि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह सहित समस्त थानों के प्रभारीगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

सूबेदार दीपाली यादव एवं सूबेदार रीना सोलंकी द्वारा शहीद दिवस परेड का नेतृत्व किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय गुप्ता द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 1959 में इसी दिन 10 सीआरपीएफ के जवानों ने चीन से देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *