नवरात्रि मूर्ति विसर्जन व सीएचसी खकनार में विवाद करने वाले अनावेदको के विरुद्ध थाना खकनार पुलिस द्वारा की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर वैभव प्रिय व उप पुलिस अधीक्षक श्री जयराज सोलंकी के मार्गदर्शन मे असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना खकनार पुलिस द्वारा नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के दौरान व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खकनार में विवाद करने वाले अनावेदको के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की गई है।
घटना का विवरण: दिनांक 21/10/2026 को अभय पिता अजय सिंह दीक्षित उम्र 24 साल निवासी खकनार नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद की स्थिति जिस पर की अनावेदक के विरुध्द अपराध क्रमांक 488/2026 धारा 296बी,115(2),351(3) बीएनएस व 489/2026 धारा 296बी,115(2),351(3) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया । व अनावेदक नीलेश पिता कमाल सिंह भिलावेकर जाति कोरकू उम्र 23 वर्ष निवासी खकनार नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के दौरान वाद विवाद कर शासकीय अस्पताल खकनार मे भी विवाद किया गया जिस पर की दोनो अनावेदको को काफी समझाया गया, जिनके द्वारा शांति व्यवस्था भंग की गयी, किंतु वह नहीं माना किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की आशंका को देखते हुए खकनार पुलिस द्वारा अनावेदक अभय व नीलेश के विरुध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर गिरफ्तार कर श्रीमान कार्यपालिक दंडाधिकारी महोदय तहसील खकनार के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
अनावेदक
1.नीलेश पिता कमाल सिंह भिलावेकर जाति कोरकू उम्र 23 वर्ष निवासी खकनार
2.अभय पिता अजय सिंह दीक्षित उम्र 24 साल निवासी खकनार