सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल रंग लाई! शिवाजी नगर रेलवे ओवरब्रिज के लिए बुरहानपुर पहुंचे DRM, 20 हजार लोगों की राह आसान करने की कवायद

Spread the love

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर बुरहानपुर पहुंचे डीआरएम, शिवाजी नगर में रेलवे ओवरब्रिज के लिए किया निरीक्षण

 

नेपानगर विधायक मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण रहे मौजूद

– सांसद ने 20 हजार आबादी की परेशानी से कराया अवगत, रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर देखी स्थिति

गुलाबगंज ओवरब्रिज और नेपानगर के मातापुर बाजार अंडरपास का काम जल्द पूरा कराने पर भी दिया जोर

– भुसावल–खंडवा तीसरी एवं चौथी रेल लाइन के कार्य को गति देने पर चर्चा

– डीआरयूसीसी सदस्य पंकज नाटानी ने यात्रियों के सुविधा और नई ट्रेनों के स्टापेज को लेकर अवगत कराकर के अन्य मांग रखी

– राजू जोशी ने सांसद पाटील के के प्रयासों से अब तक मिले रिकॉर्ड ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर आभार माना

– लालबाग के भगवती माता मंदिर मार्ग में रेलवे फेंसिंग की समस्या के निदान का भी रास्ता निकालने पर सांसद ने जोर दिया

– सांसद ने नाशिक- ओंकारेश्वर ट्रेन को शुरू करने की मांग दोहराई

बुरहानपुर। लालबाग के शिवाजी नगर और चिंचाला क्षेत्र के करीब 20 हजार रहवासियों को आवागमन की समस्या से राहत दिलाने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर मंगलवार को भुसावल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पुनीत अग्रवाल रेलवे अधिकारियों की टीम के साथ बुरहानपुर पहुंचे। सांसद पाटील ने अधिकारियों और क्षेत्रवासियों के साथ शिवाजी नगर रेलवे क्रॉसिंग का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर क्षेत्र की जरूरतों से अधिकारियों को अवगत कराते हुए शिवाजी नगर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता प्रमुखता से रखी, ताकि लंबे समय से परेशानी झेल रहे रहवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। इस दौरान नेपानगर विधायक मंजू दादू,महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, डीआरयूसीसी सदस्य पंकज नाटनी,पूर्व महापौर अतुल पटेल अनिल भोसले, राजू भाई जोशी,भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

20 हजार रहवासियों को मिलेगी आवागमन में राहत

सांसद ने निरीक्षण के दौरान बताया कि शिवाजी नगर और चिंचाला क्षेत्र की करीब 20 हजार आबादी को रेलवे लाइन के कारण आवागमन में काफी असुविधा होती है। नागरिकों को आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुलाबगंज रेलवे ओवरब्रिज इस क्षेत्र की समस्या का उचित विकल्प नहीं है, क्योंकि वहां तक पहुंचने में भी रहवासियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में शिवाजी नगर रेलवे क्रॉसिंग पर अलग ओवरब्रिज का निर्माण आवश्यक है। क्षेत्रवासियों ने भी मौके पर अपनी समस्याएं बताते हुए इस मांग का समर्थन किया।

गुलाबगंज ओवरब्रिज और मातापुर अंडरपास शीघ्र पूरे हों

सांसद पाटील ने गुलाबगंज रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी लाकर उसे शीघ्र पूरा कराने और विधायक मंजू दादू ने नेपानगर के मातापुर बाजार मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम भी जल्द पूर्ण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के समय पर पूरा होने से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी। सांसद ने डीआरएम को पत्र सौंपकर शिवाजी नगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की तकनीकी एवं व्यावहारिकता संबंधी जांच कराने और निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने गुलाबगंज रेलवे ओवरब्रिज तथा नेपानगर के मातापुर बाजार अंडरपास का काम भी शीघ्र पूरा कराने की बात कही।

तीसरी-चौथी रेल लाइन की प्रगति पर चर्चा

सांसद पाटील ने डीआरएम से भुसावल–खंडवा तीसरी एवं चौथी रेल लाइन परियोजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान किसानों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी समस्याओं का उचित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

डीआरएम ने सुनीं समस्याएं, सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

डीआरएम पुनीत अग्रवाल ने सांसद और क्षेत्रवासियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विषयों पर सकारात्मक पहल करते हुए समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।रेलवे स्टेशन पर एक्सीलेटर, नाशिक से ओंकारेश्वर ट्रैन की सौगात, भगवती माता मंदिर मार्ग की बेरिकेडिंग से जुड़े विषय आदि की बात भी सांसद ने रखी। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल पर डीआरएम और रेलवे अधिकारियों का मौके पर पहुंचना शिवाजी नगर रेलवे ओवरब्रिज सहित क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, भाजपा के वरिष्ठ नेता वामन मोटे, जोतिबा धडस, रविन्द्र गावड़े, विजय शेवाले, विजय कारले, आशीष शुक्ला, संभाजी सगरे,मनोज वाघमारे, महेंद्र सुरवाड़े, अंकुश रोकड़े, विठ्ठल खोसे, शांताराम नवले, प्रशांत डोले, दिनेश जाधव, अनिल दिवेकर, राजेश सूर्यवंशी, योगेश थोबरे, प्रमोद वाणी, किरण सरगर, प्रकाश दिवेकर, सुधीर थोबरे, पवन दिवेकर, रविन्द्र काकड़े, अश्विन मोटे, विलास खोरे, दिनेश सगरे,पार्षद मीणा सुरवाड़े, संध्या दिवेकर, रत्ना जाधव, उषा पवार, लक्ष्मी धड्स, निर्मला भापकर, रेलवे स्टेशन प्रबंधक विनय मेहता एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक पुष्पेंद्र कापड़े सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *