मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले कि हम बात करें तो बुरहानपुर शहर एक ऐसा शहर है जहां पर पूरे भारत देश के लोगों का एवं विदेशी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह शहर पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ सूफी संतों का शहर भी है।इस शहर में हर वर्ग के सूफी संत जाकर तपस्या की है। 24 घंटे में हजारों की संख्या में इस शहर से वाहनों का निकलना होता है। किंतु नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के सड़के के चारों ओर खुदी हुई नजर आ रही है।2 महीने पूर्व ही शहर में चार पुलियों का निर्माण किया गया था उसे दौरान सड़क भी निर्माण किया गया था किंतु बारिश के पूर्व वहीं सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने लगे तथा यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।किंतु नगर निगम के आल्हा अधिकारियों द्वारा करोड़ों की लागत से निर्माण कराए गए इस सड़क पर गड्ढे पड़े होने से कहीं वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। सड़क या तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है या इस सड़क के निर्माण के दौरान बंदर बाट हो गया हो। बल्कि इस सड़क से सांसद विधायक जनप्रतिनिधि मंत्री कलेक्टर एसपी अफसर का गुजरना होता है। शायद आला नेता या अफसर को जनता की फिक्र नहीं ऐसा प्रतीत हो रहा है।