ई अटेंडेंस को जोड़ा आईएफएमएस पोर्टल से शिक्षकों में भारी नाराजगी

Spread the love

मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने स्कूली शिक्षा विभाग के तानाशाही रवैया की की कड़ी आलोचना की ।

दीक्षित ने कहा कि ई अटेंडेंस की गड़बड़ियां पकड़ने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग ने नई तरकीब निकाली है अब सिस्टम को आईएफएमएस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है इससे शिक्षकों की अटेंडेंस और वेतन सीधे जुड़ जाएगा ।

 

स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा सभी प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन की अटेंडेंस की समीक्षा होना चाहिए हर माह की 25 तारीख को रिपोर्ट भेजी जाए विभाग अधिकारियों को कहना है कि कई जगह से यह अटेंडेंस में गड़बडी की शिकायत मिल रही थी ,कुछ शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते थे।

 

लेकिन अटेंडेंस में हेरा फेरी की जाती है इसी को पकड़ने के लिए/ रोकने के लिए आईएफएमएस पोर्टल से जोड़ने का फैसला लिया गया ।

 

विभाग की इस कार्रवाई पर संयुक्त मोर्चा के समस्त घटक संगठन अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफाक खान, नेशनल मूवमेंट के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर ,जिला संयोजक विजय राठौड़ , महिला मोर्चा की कल्पना पवार,प्रमिला सगरे ज्योति,शाह, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौकसे, अजेक्स के राजेश साल्वे,अपॉक्स के राजकुमार मंडलोई , अनिल सातव शिक्षा विभाग के इस प्रकार के मापदंडों पर सवाल खड़ा किया है ।

 

संयुक्त मोर्चा का कहना है कि विभाग की बड़ी तानाशाही है शिक्षकों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है आए दिन स्कूल पहुंचने की जल्दबाजी में शिक्षकों के साथ दुर्घटना हो रही है ,बीमार हो रहे हैं, मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं बहुत-बहुत समय पर पहुंचने की दबाव में जान तक चली गई है इ अटेंडेंस के कारण अभी तक प्रदेश में लगभग 50 से 60 शिक्षक शिक्षक को शिक्षिकाओं की दुर्घटना में मौत हो चुकी है शिक्षा विभाग को अपना इस प्रकार की नीति बदलने चाहिए।

 

वरना आने वाले समय में इसके विरुद्ध बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा वेतन काटने का अलग डर रहता है इस मामले में समस्त संगठनों को साथ लेकर एक जुटता के साथ दृढ़ता पूर्वक आंदोलन करने की तैयारी आने वाले समय में करना पड़ेगा हम अटेंडेंस की विरोधी नहीं है।

 

लेकिन इसे मानवीय दृष्टिकोण से लागू किया जाए ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या दुर दराज से आने वाले शिक्षकों की परेशानी और आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए शिक्षा विभाग को हटधर्मिता का नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *