अर्चना चिटनिस ने राजीव वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, दी अनेकों सौगात।
बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने वार्ड क्रमांक 39 राजीव वार्ड अंतर्गत 22 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यांे का भूमिपूजन करते हुए क्षेत्रवासियों को अनेकों सौगात दी।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य बुरहानपुर के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों को निरंतर नए विकास कार्यों की सौगात मिलती रहेगी। विभिन्न वार्डों में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि सरकार निरंतर जनहितकारी योजनाओं पर कार्य कर रही है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु मेरा संकल्प है।
हर वार्ड, हर मोहल्ला समृद्ध, सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बने।
इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस ने लगभग 22 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यांे का विधि-विधान से भूमिपूजन किया।
राजीव वार्ड में 11 लाख रूपए की लागत से किशोर बोदड़े के घर से सामुदायिक शौचालय तक सीमेंटकृत मार्ग निर्माण, 3 लाख रूपए की लागत से कमरू शाह के निवास से सीमेंटीकृत मार्ग का निर्माण एवं 5 लाख रूपए की लागत से निमाड़ समाज का सामुदायिक भवन निर्माण, 3 लाख रूपए की लागत से महाजन कॉलोनी सभा मंडप का निर्माण कार्य किया जाएगा। श्रीमती चिटनिस ने वार्ड में अनेक स्थानों पर नालियों के निर्माण हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, चिंतामन महाजन, संभाजीराव सगरे, गौरव शुक्ला, आशीष शुक्ला, हेमेन्द्र महाजन, गौरव शिवहरे, देवेन्द्र राठौर, विष्णु महाजन, किशोर बोदड़े, जयेश गुर्जर, नरेन्द्र गोलकर, कृष्णा महाजन, धर्मेन्द्र महाजन, नरेन्द्र जाधव, डॉ.लारेब, सलीम भाई एवं शिरीष भावसार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।