बुरहानपुर पुलिस
थाना शिकारपुरा अंतर्गत ग्राम उमरदा में होने वाली परम्परागत हेलों की टक्कर पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया।
पुलिस व प्रशासन को ग्राम पंचायत उमरदा के सरपंच उप सरपंच एवं सदस्यों को इस हेला टक्कर को रोकने मैं मिला सहयोग।
दिनांक 17-01-2026 को थाना शिकारपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरदा में मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमें पुरानी परम्परा अनुसार दिन के समय आसपास के गावों से काफी संख्या में लोगों द्वारा अपने-अपने हेलों को सजा कर वाहन में बैठाकर एवं ढोल तासों के साथ में धूमधाम से लाते थे एवं बढ़ी मात्रा में एक्ट्ठा हेलो की टक्कर कराते थे। उक्त हेलों की टक्कर पर शासन द्वारा प्रतिबंधित किये जाने के उपरांत भी ग्रामीणों द्वारा हेलो की टक्कर करायी जाती है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी थाना शिकारपुरा तहसीलदार नेपानगर श्री दिनेश ध्वनदीया द्वारा हेलो की टक्कर को रोकने हेतु ग्राम उमरदा में पूर्ण व्यवस्था की गई थी। जिसमें शासन एवं प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों एवं ग्राम पंचायत उमरदा के सरपंच, उप सरपंच एवं सदस्यों के सहयोग से दिनांक 17.01.2026 को ग्राम उमरदा में वहां होने वाली हेला टक्कर को नहीं होने दिया।
इसी प्रकार भविष्य में किसी भी स्थान में होने वाली परम्परागत हेलो की टक्कर पर रोक लगाई जावेगी तथा उक्त टक्कर हेतु हेलो का परिवहन करने वाले वाहनों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराकर वाहन मालिकों पर भी परिवहन विभाग की मदद से वैधानिक कार्यवाही की जावेगी, तथा अवैधानिक परिवहन के लिए एक से अधिक अपराध करने पर वाहन का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने की कार्यवाही की जावेगी।
इस प्रकार की हेला टक्कर से न केवल पशुओं के प्रति क्रूरता होती है, बल्कि इसके कारण समाज के अलग-अलग समुदायों के बीच कटुता एवं वैमनस्यता उत्पन्न होती है तथा उन तनावों का दूरगामी परिणाम भी अपराध के रूप में होता है, पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाओं के कारण विभिन्न समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हुआ है, इन होने वाली घटनाओं को भविष्य में भी सख्ती से रोकने का प्रयास किया जावेगा।
इस तरह के आयोजनों को रोकने से समाज के बुध्दिजीवी वर्ग द्वारा भी सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।समिति के द्वारा हेला टक्कर न कराये जाने के निर्णय का समाज के सम्भ्रान्त नागरिकों ने स्वागत किया है तथा पुलिस व प्रशासन ग्राम पंचायत के सरपंच उप सरपंच के साथ साथ इस हेला टक्कर को रोकने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का स्वागत व प्रशंसा की जा रही है।