“सड़क सुरक्षा की पाठशाला: बुरहानपुर पुलिस ने स्कूल से चौराहे तक चलाया जागरूकता अभियान”

Spread the love

जिला बुरहानपुर

 

बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक।

 

नेहरू मोंटेसरी स्कूल ,सार्वजनिक स्थानों पर थाना परिसर में आयोजित हुए जागरूक कार्यक्रम।

 

सार्वजनिक स्थानों पर प्रेरणादायक स्टैंडि के माध्यम से किया लोगों को जागरूक।

 

थाना भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में दी जानकारी।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 22.01.2026 को जिले में संचालित सड़क सुरक्षा माह अभियान एवं एकीकृत जागरूकता अभियान के तहत यातायात सूबेदार श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा नेहरू मोंटेसरी स्कूल स्कूली बच्चों को एवं जय स्तंभ चौराहा पर उपस्थित जनमानस को सामाजिक संस्था रोटरी क्लब और जनजागृति संस्था बुरहानपुर के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रेरणादायक स्टैंडि के माध्यम से यातायात संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं यातायात के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा थाना भ्रमण पर आए सरस्वती शिशु मंदिर शाहपुर के छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। साथ ही जिले में चल रहे अभियान के बारे में विस्तार जानकारी दी गई।साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को बालकों के विरूध्द होने वाले अपराधों की जानकारी, पॉक्सो एक्ट व अन्य कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी, गुड टच-बैड टच की जानकारी एवं यातायात संबंधी नियम एवं शासन की राहगीर योजना व कैशलेस योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना , साइबर जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई।

 

➡️कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निम्न विषयों पर विस्तार से समझाइश दी गई:

 

1.सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सिग्नल का महत्व।

 

2.हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग।

 

3.नशे की हालत में वाहन न चलाने के खतरे।

 

4.नाबालिगों को वाहन न देने की जिम्मेदारी।

 

5.राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट, पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी दी गई।

 

6.बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों ,पॉक्सो एक्ट व अन्य कानूनी प्रावधानों, गुड टच-बैड टच, साइबर जागरूकता की जानकारी दी गई।

 

बुरहानपुर पुलिस की आमजन से अपील

 

बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं और अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *