नेपानगर में एसआईआर के बाद हुई फर्जी शिकायतें कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन।
बुरहानपुर – बुरहानपुर जिले में SIR के बाद नेपानगर के सभी बूथ क्रमांको में दाखिल झूठी आपत्तिया सामने आई है जिसमें (फॉर्म-7 के अंतर्गत नाम कटवाने हेतु) कई फर्जी व्यक्तियों द्वारा झूठी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
जिसको निरस्त करने एवं मतदाताओं के नाम बहाल रखने हेतु कांग्रेस संगठन द्वारा एक ज्ञापन नेपानगर एसडीएम भगीरथ वाखला को सौंपा गया है। जिसमें कहा गया है कि नेपानगर के सभी बूथ क्रमांको में वर्तमान में निवासरल मतदाता है।
यह सभी वास्तव में इसी क्षेत्र में रहते हैं तथा नियमित रूप से मतदान करते आ रहे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के अंतर्गत इनके बूथों में रहने वाले मतदाताओं के नाम काटने हेतु कई व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से झूठी/बिना आधार की आपतियां (फॉर्म-7) दाखिल कर की गई हैं।
ये आपत्तियां पूर्णत असत्य हैं, क्योंकि यह सभी मतदाता वर्तमान में भी उसी बूथ क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ व्यक्ति सामूहिक रूप से इतनी बड़ी संख्या में झूठी शिकायतें दर्ज करा रहे है, जो मतदाता सूची की शुद्धता के उद्देश्य के विरुद्ध प्रतीत होता है। जो स्पष्ट रूप से सिद्ध करते हैं कि इनका पता नेपानगर ही है।
ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि उक्त आपत्तियों पर तत्काल जांच कराई जाए तथा सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए।झूठी/बिना आधार की पाई जाने वाली आपत्तियों को निरस्त किया जाए। इन सभी मतदाताओ के नाम मतदाता सूची में बहाल रखे जाएं। यदि आवश्यक हो तो यह सब व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में उपस्थित होने एवं अतिरिक्त प्रमाण प्रस्तुत करने को तैयार हैं।
इस दौरान जगमीत सिंह जॉली बुरहानपुर ग्रामीण कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह बेस, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सोहन सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद पाटील, मंडलम अध्यक्ष पांडुरंग आमले, पार्षद पंकज कुमार, कैलाश पटेल, विनोद पाल, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मसाने, अल्पसंख्य अध्यक्ष रमजान खान, रफीक सेठ, संजय तौरानी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।