पुलिस बनी जीवन रक्षक: बुरहानपुर में सड़क सुरक्षा माह के तहत जन-जागरूकता का महाअभियान

Spread the love

जिला बुरहानपुर

 

बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत सिंधी बस्ती चौराहे पर वाहन चालकों को हेलमेट किए वितरित।

 

यातायात नियम पालन करने वाले वाहन चालकों का पुष्प देकर किया सम्मान।

 

अभियान के तहत स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक।

 

शिव बाबा मेले में आए श्रद्धालुओं को पंपलेट वितरित कर किया गया जागरूक।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत स्कूल कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

दिनांक 29.01.2026 को जिले में संचालित सड़क सुरक्षा माह अभियान एवं एकीकृत जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री राजेश बारवाल, सूबेदार श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं जनजागृति सामाजिक संस्था के सहयोग से सिंधी बस्ती चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित कर जरूरत मंद वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए साथ ही यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुष्प देकर सम्मानित भी किया गया एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी गई।

 

थाना प्रभारी लालबाग श्री अमित सिंह जादौन

एवं स्टाफ द्वारा लालबाग हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा एवं स्टाफ द्वारा शिव बाबा मेले में आए श्रद्धालुओं को पंपलेट वितरित कर किया गया जागरूक साथ ही धूलकोट चौकी प्रभारी श्री कमल मोरे द्वारा संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

➡️कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निम्न विषयों पर विस्तार से समझाइश दी गई:

 

1.सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सिग्नल का महत्व।

 

2.हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग।

 

3.नशे की हालत में वाहन न चलाने के खतरे।

 

4.नाबालिगों को वाहन न देने की जिम्मेदारी।

 

5.राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट, पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी दी गई।

 

6.बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों ,पॉक्सो एक्ट व अन्य कानूनी प्रावधानों, गुड टच-बैड टच, साइबर जागरूकता की जानकारी दी गई।

 

बुरहानपुर पुलिस की आमजन से अपील

 

बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं और अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *