शाहजहांपुर से
अमन की रिपोर्ट
शाहजहांपुर के थाना खुटार पुलिस ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में, पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ है, जिसे उसने थाना क्षेत्र के ग्राम नवदिया मलकंठ से चुराया था।
खुटार के गांव नवदिया मलकंठ के रहने वाले पुनीत कुमार मिश्रा ने 14 फरवरी को अपना मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना खुटार में तहत मामला पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने 15 फरवरी को पूरनपुर रोड स्थित ग्राम ढकना लहिया मोड़ के पास घेराबंदी कर संतोष मिश्रा को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त संतोष मिश्रा एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त पर वर्ष 2018 से लेकर 2026 तक खुटार थाने में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले और चोरी की संगीन धाराएं शामिल हैं। लगातार अवैध हथियारों और चोरी की वारदातों में संलिप्त रहने वाले इस अपराधी की गिरफ्तारी को स्थानीय पुलिस प्रशासन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा।