संयुक्त शिक्षा मोर्चा जिला बुरहानपुर का आगामी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को लेकर कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें मोर्चा के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित, अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफाक खान, अजेक्स के राजेश साल्वे , नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर, जिला संयोजक बृजेश राठौर, ट्राईबल वेलफेयर के शैलेंद्र साठे ,उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद शहजाद अली, नेशनल मूवमेंट के महासचिव अनिल सातव ,अपेक्स के नईमउररहमान , मंडी कर्मचारी महासंघ के सदानंद कापसे आदि उपस्थित रहे बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि शिक्षक पात्रता विषय एवं प्रथम नीति दिनांक से वरिष्ठता के संबंध में चर्चा की गई ।
चर्चा में कहां गया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रदेश द्वारा निर्देशित आंदोलन 8 अप्रैल ,11 अप्रैल, 18 अप्रैल संबंध में तैयारी करना 8 अप्रैल को जिला स्तर पर ज्ञापन होगा वाहन रैली के माध्यम से, 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन कार्यक्रम होगा तथा 18 अप्रैल को भोपाल जंबूरी पार्क मैदान पर प्रदेश के कोने-कोने से शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध करने के लिए भोपाल जाएंगे अपने-अपने वाहनों से सभी ने एक स्वर से कहा कि हम शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध करते हैं।
शिक्षा अधिनियम 2009 वापस लिया जाए एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से हमें वरिष्ठता लागू की जाए सभी ने शिक्षक पात्रता निर्णय के विरोध में नारे लगाए ।
शिक्षक पात्रता परीक्षा वापस को रद्द करो प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करो भारत माता की जय के नारे लगे।