अब गांवों में नहीं होने देंगे बाल विवाह! नुक्कड़ सभा और ग्राम चौपालों से ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक।

Spread the love

ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह रोकथाम को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम।

 

नेपानगर – बुरहानपुर जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

संस्था आस एक्सेस टू जस्टिस्ट प्रोग्राम के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है वही जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी सतत बाल विवाह रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं ।

 

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी मजूमदार के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी प्रगति खराड़िया द्वारा नुक्कड़ सभा एवं ग्राम चौपालों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है वही संस्था आस एक्सेस टू जस्टिस्ट प्रोग्राम के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम के लिए ग्रामीणों को शपथ दिलाई जा रही है ताकि ग्रामों में बाल विवाह को रोका जा सके।

 

इस दौरान जिला समन्वयक सुनील शिंदे सीएसडब्ल्यू राजेन्द्र मसाने, सीएसडब्ल्यू मीनू कौर पवार, सीएसडब्ल्यू जयप्रकाश मासरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *