दो दिवस में अवैध गौ-वंश तस्करों पर थाना खकनार पुलिस का लगातार शिकंजा
दो अलग-अलग कार्यवाहियों में 04 नग बैल एवं छोटा हाथी वाहन (कुल मशरूका 2,67,000/- रुपये) जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी खकनार निरीक्षक अभिषेक जाधव के नेतृत्व में अवैध गौ-वंश परिवहन एवं तस्करी की रोकथाम हेतु थाना खकनार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में विगत दो दिवसों के भीतर की गई दो अलग-अलग कार्यवाहियों में पुलिस ने वध के उद्देश्य से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे कुल 04 नग बैलों को मुक्त कराते हुए एक पिकअप वाहन जप्त किया है, जिनका कुल मशरूका मूल्य 2,67,000/- रुपये आंका गया है।
कार्यवाही क्रमांक*-01 (अपराध क्रमांक 0537/2026): दिनांक 17/11/2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम पागरी फाटा, खकनार के पास घेराबंदी कर छोटा हाथी वाहन क्रमांक MH-56-C-0580 को रोका गया। वाहन चालक महेन्द्र पिता श्रीराम अन्द्रकर (उम्र 54 वर्ष, निवासी वारी, तालुका तेलहारा, जिला अकोला, महाराष्ट्र) के कब्जे से गौ-वंश वध के उद्देश्य से क्रूरतापूर्वक भरे 02 नग बैल (कीमत 40,000/- रुपये) एवं छोटा हाथी वाहन (कीमत 2,00,000/- रुपये) कुल मशरूका 2,40,000/- रुपये जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
कार्यवाही क्रमांक-02 (अपराध क्रमांक 0541/2026): दिनांक 19/11/2026 की रात्रि में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम दातपहाड़ी के पास दातपहाड़ी-उसारणी रोड पर घेराबंदी कर आरोपी जमिल मोहम्मद पिता कदीर मोहम्मद (उम्र 44 वर्ष, निवासी भट्यारपुरा, जामोद, महाराष्ट्र) को पकड़ा गया।
आरोपी द्वारा दो बैलों को रस्सी से बांधकर मारपीट व क्रूरतापूर्वक पैदल हांकते हुए वध हेतु महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 02 नग बैल (कीमत 27,000/- रुपये) जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई।दोनों ही प्रकरणों में जप्तशुदा कुल 04 नग बैलों को अस्थायी सुपुर्दनामा पर गौशाला, ग्राम खकनार में सुरक्षित रखवाया गया है ।
सराहनीय भूमिका उक्त दोनों सफल कार्यवाहियों में थाना प्रभारी खकनार निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि कुबेरसिंह जाटव, सउनि अजीज शेख, प्र.आर. 394 शिवराम कास्डे, प्र.आर. 444 लाल सिंह डाबर, प्र.आर. 272 सतीश सूर्यवंशी, प्र.आर. 469 संदीपसिंह सोलंकी आर 73 खुमसिंह नार्वे , आर 311 सुनिल एवं थाना खकनार पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।