बुरहानपुर में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बरसाए फूल, दिया आशीर्वाद

Spread the love

बेटियों के सपनों को सम्मान और परिवारों को संबल दे रही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना – सांसद ज्ञानेश्वर पाटील।

– 200 नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर प्रभारी मंत्री-सांसद ने दी सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं

– बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही मध्यप्रदेश सरकार

– पुष्पवर्षा कर दी शुभकामनाएं

बुरहानपुर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत कृषि उपज मंडी, बुरहानपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट शामिल हुए। प्रभारी मंत्री,सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने 200 नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना केवल विवाह संपन्न कराने की योजना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के अनुरूप मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस योजना के माध्यम से सरकार बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी में परिवारों की सहभागी बनकर उन्हें आर्थिक संबल और सम्मान प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए बेटी का विवाह जीवन का महत्वपूर्ण अवसर होता है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी परिवार को इस खुशी से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार की यह पहल सराहनीय है। सामूहिक विवाह आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को भी मजबूत करते हैं। प्रभारी मंत्री,सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने सभीनवदंपतियों को शुभाशीष देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनीस, जिला कलेक्टर श्री विवेक कुमार,एसपी श्री आशुतोष बागरी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम माकों, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने,मप्र पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष श्री जयंती नवलखे,पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले, भाजपा युवा नेता श्री गजेंद्र पाटील,श्री मनोज टंडन,श्री आदित्य प्रजापति,जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल राठौर, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राजू महाजन,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राहुल जाधव, महामंत्री श्री ईश्वर चौहान,श्री दिनकर पाटील,डॉ दीपक वाभले, श्री संदीप पाटील आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *