लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों के विरुद्ध शिकारपुरा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
03 वारंटियों को गिरफ्तार कर कुल 18 वारंटों की तामील
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा
लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशों के पालन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेंडे एवं नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिकारपुरा निरीक्षक संदीप चौरसिया के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं थाना शिकारपुरा की अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं।
गठित पुलिस टीमों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए। इस दौरान पुलिस टीमों ने 03 लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध न्यायालय से जारी कुल 18 वारंटों की तामील कराई।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण निम्नानुसार है।
1.स्थायी वारंटी संदीप पिता प्रेमराज मेहरा उम्र 52 वर्ष निवासी मराठा मंगल कार्यालय के बाजू में अमरावती रोड शिकारपुरा बुरहानपुर।
उक्त वारंटी के विरुद्ध थाना शिकारपुरा में कुल 12 स्थायी वारंट एवं 03 सजा वारंट लंबित थे।
स्थायी वारंट (12): 268/19, 64/23, 794/22, 110/21, 111/21, 112/21, 942/22, 338/22, 726/22, 677/22, 679/23 एवं 462/22।
सजा वारंट (03): 607/19, 01/23 एवं 12/20।
2.स्थायी वारंटी विजय पिता प्रकाश महाजन उम्र 39 वर्ष निवासी पाकीजा के पीछे, सुंदर नगर शिकारपुरा, बुरहानपुर।
प्रकरण क्रमांक 597/23 में जारी स्थायी वारंट की तामील की गई।
3.स्थायी वारंटी कृष्णा पिता गुलाब कदम उम्र 22 वर्ष निवासी दरियापुर।
प्रकरण क्रमांक 925/23 में जारी स्थायी वारंट की तामील की गई।
उल्लेखनीय है कि इस कार्रवाई में कुल 03 वारंटियों को गिरफ्तार कर 15 स्थायी वारंट एवं 03 सजा वारंट सहित कुल 18 वारंटों की तामील की गई है।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संदीप चौरसिया, उप निरीक्षक श्री दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री महेंद्र पाटीदार एवं प्रधान आरक्षक श्री दीपेंद्र तंवर, आरक्षक विनोद परिहार
आरक्षक गणेश तंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही साइबर सेल के आरक्षक श्री दुर्गेश पटेल, आरक्षक श्री सत्यपाल, आरक्षक श्री ललित एवं आरक्षक श्री शक्ति सिंह का भी सराहनीय योगदान रहा।