व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रश्नपत्र की फोटो डालना पड़ा भारी! तुकईथड परीक्षा केंद्र में हड़कंप, शिक्षक और केंद्र अध्यक्ष निलंबित — जांच के बाद भी परीक्षा रही शांतिपूर्ण

Spread the love

तत्काल मामले की जांच कर केन्द्र अध्यक्ष और शिक्षक को किया निलंबित

 

शांति पूर्ण रूप से संचालित रही परीक्षा

 

बुरहानपुर आज मंगलवार को सुबह 9:35 पर सूचना प्राप्त हुई कि राजकुमारी सोनी प्राथमिक शिक्षक तुकईथड द्वारा अपने whatsapp स्टैटस पर परीक्षा संबंधित फोटो लगाई गई है। प्रथम दृष्टया प्रश्न पत्र प्रतीत होने पर ADM से जांच करायी गयी जिसमें यह पाया गया कि उक्त शिक्षक द्वारा सुबह 9:06 के आसपास आज होने वाले अंग्रेजी के प्रश्न पत्र की फोटो watsapp स्टैटस पर लगाई गई थी।

 

इसके पश्चात केंद्र तुकईथड उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा उक्त शिक्षक से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा यह बताया गया कि उसने छात्रों को नकल कराने के लिए अनुपस्थित छात्र के टेबल से फोटो खींचकर एक अन्य व्यक्ति को भेजा ताकि प्रश्न पत्र को हल कर नकल की जा सके। सूचना प्राप्त होने पर इन्हें तत्काल सेंटर से बाहर कर दिया गया और केंद्र अध्यक्ष को भी बदल दिया गया है। परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न करायी गयी।

 

 

इस सम्बंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि इस केंद्र में आज उपस्थित 109 छात्र छात्राओं को सुबह 8:40 के पूर्व ही प्रवेश दे दिया गया था और प्रश्न पत्र निर्धारित समय पर वितरित किया गया।

 

।उक्त शिक्षक द्वारा परीक्षा प्रारम्भ होने के पश्चात फोटो स्टैटस लगाया गया है। अतः यह स्पष्ट है कि प्रश्न पत्र किसी भी प्रकार से लीक नहीं हुआ है।

 

मामले के संबंध में उक्त शिक्षक और केन्द्र अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। उक्त शिक्षक राज कुमारी सोनी को पुलिस थाने भेजा गया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *