भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने फहराया पार्टी ध्व
– विधायक मंजू दादू ने ग्राम कानापुर स्थित अपने निवास पर फहराया ध्वज
– सांसद कार्यालय पर भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील ने फहराया ध्वज
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में संगठन के निर्देशानुसार विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराकर उसकी विचारधारा के प्रति समर्पण व्यक्त किया।
इसी क्रम में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील ने ग्राम बोहरडा स्थित अपने निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया।
वहीं नेपानगर विधायक मंजू दादू ने अपने गृह ग्राम कानापुर में पार्टी का ध्वज फहराया। इसके पश्चात सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुरहानपुर के वार्ड शिकारपुरा स्थित बूथ क्रमांक 92 पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का ध्वज फहराया।
दूसरी ओर अमरावती रोड स्थित सांसद कार्यालय पर भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील द्वारा भी ध्वज फहराया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मूल उद्देश्यों को स्मरण करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा उसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
जिलेभर में स्थापना दिवस को लेकर उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।