‘मन की बात’ से मजबूत हुआ संगठन, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भरा कार्यकर्ताओं में नया जोश

Spread the love

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का किया श्रवण

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला देश का आत्मविश्वास, बूथ पर गूंजे ‘मन की बात’ के संदेश

बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने रविवार को बुरहानपुर के राजपुरा वार्ड स्थित बूथ 195 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

सांसद पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व आज भारत की पहचान बन चुका है।

उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता, मजबूत अर्थव्यवस्था, वैश्विक सम्मान और गरीब–कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी आम नागरिक, किसान, युवा और महिलाओं से सीधे संवाद कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी ऐसे नेता हैं जिन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और गरीब कल्याण योजनाओं के जरिए उन्होंने हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ा है। यही कारण है कि आज देश का हर नागरिक उनके नेतृत्व पर विश्वास करता है। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर से घर-घर तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही विपक्ष की नकारात्मक और भ्रम फैलाने वाली राजनीति का जवाब हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान बूथ सशक्तिकरण, आगामी जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने, पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप श्रॉफ, मप्र पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष श्री जयंती भाई नवलखे, महामंत्री श्री संजय जाधव, श्री मनोज टंडन, मंडल अध्यक्ष अमोल भगत, श्री दिनकर पाटील,डॉ दीपक वाभले,श्री राम निकम,भरत मराठे,देवा नन्नौरे, कमलेश दलाल,ललित शाह,मनीष भगत, आकाश वाघमारे, हितेश भगवे,राजेश खत्री,विजय राठौर,मुन्ना भाई वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *