मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत दिखा अपनत्व – सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के निवास पर आत्मीय स्वागत

Spread the love

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत दिखा अपनत्व

– सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के निवास पर आत्मीय स्वाग

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल के बुरहानपुर प्रवास ने जहां राजनीतिक सरगर्मी को नई ऊर्जा दी, वहीं एक छोटे से आत्मीय क्षण ने इसे यादगार बना दिया।

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के ग्राम बोहरड़ा स्थित निवास पर मंत्री के आगमन पर पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील सहित परिवारजनों ने शॉल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान गजेंद्र पाटील, बाड़ू पाटील, शिवा पाटील नरेंद्र पाटील, जय पाटील,शुभम पाटील सहित परिजन एवं समर्थक मौजूद रहे। माहौल तब खास बन गया, जब सांसद की नातिन कु. जानकी ने मंत्री लखन पटेल से मराठी में सहज संवाद किया। नन्हीं बालिका की यह आत्मीयता और संस्कार देखकर मंत्री मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उन्होंने स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए कहा कि यही भारत की असली ताकत है,भाषाओं की विविधता में भी दिलों की एकता।

इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके पश्चात सभी इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां मंत्री श्री लखन पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान उपस्थितजनों में विशेष उत्साह देखा गया और प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया। मंत्री का यह दौरा केवल एक औपचारिक प्रवास नहीं रहा, बल्कि यह जनसंपर्क, सांस्कृतिक जुड़ाव और संगठनात्मक शक्ति का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *