“स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति का संगम! सरदार पटेल जयंती पर बुरहानपुर पुलिस की भव्य साइक्लोथोन रैली”

Spread the love

बुरहानपुर

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुरहानपुर पुलिस द्वारा साइक्लोथोन रैली का सफल आयोजन।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना एवं स्वयं रैली में हुए शामिल।

 

रैली जय स्तंभ से प्रारंभ होकर शनवारा चौराहा, सिंधी बस्ती चौराहा, से होते हुए लालबाग सागर टावर पर हुई समाप्त।

 

साइक्लोथोन रैली का आयोजन शहरी एवं ग्रामीण के समस्त थानों में हुई आयोजित।

 

जिला बुरहानपुर में दिनांक 28 मार्च को

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले में साइक्लोथोन रैली का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। साइक्लोथोन रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया एवं वे स्वयं भी रैली में शामिल हुए। रैली जय स्तंभ चौराहे से प्रारंभ होकर शनवारा चौराहा, सिंधी बस्ती चौराहा होते हुए लालबाग सागर टावर पर समाप्त हुई। इस साइक्लोथोन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देना रहा।कार्यक्रम का आयोजन जिले के शहरी एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी किया गया, जिससे व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई।

 

रैली में रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका, यातायात सहित थाना स्टाफ साथ ही ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, एनसीसी कैडेट्स एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

बुरहानपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं एवं इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *