थाना निंबोला पुलिस को लूट के प्रकरण में फरार चल रहे 5000/– रुपए के ईनामी बदमाश को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से किया गिरफ्तारी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000/– रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र से गन्ना कटाई मजदूरों को लेने आए किसानों के साथ की थी लूट।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबे समय से चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने हेतु दिए थे सख्त निर्देश।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लंबे समय से प्रकरणों में चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने
हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे,नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, एसडीओपी नेपानगर जयराम सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना निंबोला पुलिस को लुट के प्रकरण में फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण :दिनांक 12.11.2025 को फरियादी शशिकांत पिता रविन्द्र पाटील उम्र 40 साल निवासी खडकी घाट जिला बीड महाराष्ट्र ने लिखित रिपोर्ट किया था कि मै और मेरे मित्र शिवशंकर विठ्ठल जंगले और सत्यम पोपट वाघमारे तीनो दिनांक 25/10/2025 को गन्ना कटाई करने वाले मजदूरों को लेने के लिए खातला फाटा, बुरहानपुर आए थे। आरोपियों द्वारा गन्ना कटाई मजदूर दिलवाने के बहाने होटल से लगभग 10 से 15 किलोमीटर दूर खातला फाटे के पास जंगल में ले गए। वहाँ पहुँचकर उन्होंने अपनी गाड़िया रोकीं और हमसे कहा, अब तुम हमारे चंगुल में हो मारपीट कर हमारे पास का सामान छीनने लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निंबोला पर अपराध क्रमांक 380/25 धारा 309(6),318 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। पूर्व में गैंग के पाच सदस्यों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
गिरफ्तार इनामी बदमाश को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी निंबोला अजय सिंह चौहान द्वारा टीम गठित की गई थी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की टीम की मदद से प्रकरण के फरार इनामी आरोपी
सुनील पिता केलसिंग भास्कर, उम्र 36 वर्ष, निवासी सराय उतांबी थाना निम्बोला को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार ईनामी आरोपी:
सुनील पिता केलसिंग भास्कर, उम्र 36 वर्ष, निवासी सराय उतांबी थाना निम्बोला
महत्वपूर्ण भूमिका:थाना प्रभारी निम्बोला
उनि श्री अजय सिहं चौहान , प्र.आर. 306 देवेन्द्र पवार ,प्रआर. 492 आनंद श्रीवास , आर.46 शिवकरण जमरे , साइबर सेल आरक्षक दुर्गेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।