डिजिटल जनगणना 2027 की शुरुआत: बुरहानपुर में फील्ड ट्रेनर्स को मिल रही हाईटेक ट्रेनिंग

Spread the love

बुरहानपुर जनगणना 2027 की तैयारी तेज, आज से फील्ड ट्रेनरों का 03 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण नगर निगम में शुरू

प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है

 

बुरहानपुर — जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) को डिजिटल रूप से संपन्न करने के लिए आज नगर निगम के एम आई सी हॉल में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय दिनांक 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2026 तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को मोबाइल ऐप, मकान सूचीकरण प्रक्रिया और डेटा सुरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं, जो आगे प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे।

 

यह जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी ट्रेनर्स को जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दिया जा रहा है

 

प्रशिक्षण केंद्र में मास्टर ट्रेनर्स को अपर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना) की तैयारी।

 

 

फील्ड ट्रेनर्स को मोबाइल ऐप का उपयोग, मकानों की नंबरिंग, एचएलओ (HLO) फॉर्म भरना और डेटा सत्यापन सिखाया जा रहा है।

 

 

डिजिटल जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षक डिजिटल रूप से डेटा संकलित करेंगे, जिसके लिए फील्ड ट्रेनर्स को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा रहा है।

 

 

इन तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये ट्रेनर तहसील और ब्लॉक स्तर पर प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे।

 

 

ट्रेनिंग के दौरान अपर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा जिला जन गणना अधिकारी निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को संबोधित करते हुए जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, आवासीय स्थिति तथा सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों का सटीक आकलन किया जाता है।

 

 

अतः सभी कार्मिक पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ दीपक शाह, सुदर्शन शेट्टी,लूसिया रावत द्वारा प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, मकानों की गणना तथा फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

 

इसके अतिरिक्त जनगणना निदेशालय से आए विनय श्रीवास्तव ने भी जनगणना 2027 के विभिन्न पहलुओं, प्रक्रिया एवं तकनीकी बिंदुओं को विस्तार से समझाया और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

 

 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा जन गणना अधिकारी निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार, संजय मेहरा शुभम जायसवाल कैलाश भावसार बसंत पाटिल आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *