बकरीद को लेकर नगर निगम अलर्ट, शहर में चलेगा विशेष सफाई अभियान
कमिश्नर ने सेक्टर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बुरहानपुर — 28 मई गुरुवार को बकरीद पर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के लिए बुरहानपुर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एम आई सी हॉल में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने सेक्टर अधिकारी सुपरवाइजर की बैठक ली गई
बैठक में आयुक्त ने कहा कि बकरीद जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर शहर की सफाई व्यवस्था किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी गंदगी या कचरे का ढेर न लगे।
संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सफाई व्यवस्था की जाएगी। कचरा उठान के लिए अतिरिक्त वाहन लगाए जाएगे और सफाई कर्मी सतर्क रहें ताकि समय पर कचरे का निस्तारण हो सके। उन्होंने सभी जोनल और वार्ड अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
तथा शहर के प्रमुख बाजारों, ईदगाहों और नमाज स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं संभावित कुर्बानी स्थलों पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों और संसाधनों की तैनाती की जाएगी, ताकि तत्काल सफाई सुनिश्चित हो सके।
सफाई व्यवस्था न लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बकरीद के दिन और उसके बाद भी 24 घंटे सफाई कर्मचारी डोर टू डोर कचरा वाहन भी विशेष सफाई अभियान में रहेगे । इसके लिए नगर निगम कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा, जहां से पूरे शहर की मॉनिटरिंग की जाएगी। नागरिकों से भी सफाई व्यवस्था में सहयोग करने और कचरा इधर-उधर न फैलाने की अपील की जाएगी।
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बकरीद के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल, श्रीनिवास,कालू जंगाले सभी सेक्टर अधिकारी सुपरवाइजर समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।