बुरहानपुर पहुंचे दिल्ली विधायक जय भगवान उपकार कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत

Spread the love

दिल्ली विधायक जय भगवान उपकार जी का “आप’ बुरहानपुर ने किया भव्य स्वागत

 

बुरहानपुर: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और दिल्ली के जनप्रिय विधायक आदरणीय श्री जय भगवान उपकार जी का आज बुरहानपुर की ऐतिहासिक धरा पर पहली बार आगमन हुआ। इस गरिमामय अवसर पर बुरहानपुर के उत्साही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया।

यह स्वागत कार्यक्रम प्रदेश सचिव श्री रियाज़ फारुक खोकर जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। उनके साथ प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ स्तंभों, श्री एडवोकेट कमल गुप्ता जी (उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश) और श्री कमलेश मालवीय जी (प्रदेश सचिव, मध्य प्रदेश) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

स्वागत समारोह के दौरान, स्थानीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अतिथियों ने पार्टी की नीतियों और दिल्ली मॉडल की सफलताओं पर प्रकाश डाला। श्री रियाज़ फारुक खोकर जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी समय में पार्टी की विचारधारा को बुरहानपुर के घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिले में संगठन को अधिक धारदार और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस आयोजन में स्थानीय पार्टी पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। जिला अध्यक्ष श्री शरीफ़ सालीमार जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के विधायक जी का बुरहानपुर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *