बुरहानपुर में आज बिजली सप्लाई रहेगी बंद, दो समयावधि में प्रभावित होंगे कई क्षेत्र।
बुरहानपुर। शहर में फोरलेन सड़क निर्माण और विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते।
मंगलवार 11 अगस्त 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर संभाग बुरहानपुर के कार्यपालन यंत्री द्वारा इस संबंध में प्रेस नोट जारी किया गया है।
दोपहर 12 से 1 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद
शहनवारा चौराहा से गणपति नाका तक फोरलेन सड़क निर्माण के चलते विद्युत पोल एवं लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण 11 केवी हरिपुरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान सुलजा टिम्बर मार्केट, आरको कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, मेला लाइन हरिपुरा, सुभाष स्कूल, राधेश्याम अस्पताल, शाह एन शाह मॉल, बीएसएनएल ऑफिस, गुरुसिख मॉल, मंगलम प्रोसेस, गोटिया पीर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।
सुबह 10 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में भी असर
वहीं 11 केवी आदर्श कॉलोनी फीडर एवं 11 केवी टाउन द्वितीय फीडर पर आवश्यक विद्युत रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान उपकार नगर, रेलवे स्टेशन, चित्रा टॉकीज, गुलाबगंज, पातोंडा रोड, पारस टॉकीज, शासकीय अस्पताल (लालबाग), चिंचाला, दत्त मंदिर क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, सुभाष नगर, विजय नगर, अमिलापाठा नगर और अंबिका नगर सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग के अनुसार कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।