घी पर खाद्य विभाग का बड़ी कार्यवाही! बुरहानपुर में 93 लीटर डीएफ गोल्ड और श्री कृष्ण मोहन घी जब्त

Spread the love

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान के के तहत बुरहानपुर में 93 लीटर डीएफ गोल्ड घी एवं श्री कृष्ण मोहन गाय का घी जप्त

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल श्री मनोज पुष्प के निर्देशानुसार एवम् कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार माह जुलाई 2026 से दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

अभियान के अंतर्गत अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश में आने वाले दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ घी ब्रांडों के नमूने अमानक स्तर के पाए जाने पर संबंधित ब्रांडों के विरुद्ध विशेष नमूना कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हे

 

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन बुरहानपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा फार्म पार्थ एंटरप्राइजेज फवारा चौक बुरहानपुर पर उपस्थित होकर मौके पर डीएफ गोल्ड घी एवं श्री कृष्ण मोहन ब्रांड घी कामधेनु फूड प्रोडक्ट महाराष्ट्र के द्वारा निर्मित डीएफ गोल्ड एवं श्री कृष्ण मोहन ब्रांड के घी का भंडारण एवं विक्रय किया जाना पाया गया, डीएफ गोल्ड एवं श्री कृष्ण मोहन ब्रांड के विभिन्न पैकिंग आकारों के 02 नमूने जांच हेतु लिए गए तथा लगभग 93 लीटर घी जप्त किए गए जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹50000 (पच्चास हजार रुपए)है।

 

इस विशेष अभियान के अंतर्गत लिए गए सभी नमूनों को परीक्षण हेतु संबंधित प्रयोगशालाओं की ओर भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अधीन बनाए गए नियमों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *