अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध बुरहानपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
थाना खकनार पुलिस द्वारा अवैध हथियार तस्कर से 03 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व 02 नग मैग्जीन जप्त कीमती 74300 रुपये
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन एवंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे व एसडीओपी नेपानगर श्री सुरेश महाले के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खकनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।
घटना का विवरण: दिनांक 28/08/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पीले रंग की टी शर्ट व नीले रंग की लोवर पहने है, जो गिट्टी खदान रोड़ नाले के पास, ग्राम जामनिया में एक बैग लेकर खड़ा है, जिसके बैंग में अवैध हथियार है ।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई।
पकड़े जाने पर आरोपी ने अपना नाम मो. अंसार पिता अलमदीन चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी 121 आलम खुर्द थाना कैराना जिला सामली (उ.प्र.) का बताया। आरोपी मो. अंसार के कब्जे के नीले बैग को चैक करते उसमें एक सफेद थैली में 03 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व 02 नग खाली मैग्जीन मिली कुल कीमती 74300 रुपये आरोपी के विरुद्ध थाना खकनार में अपराध क्रमांक 402/2026 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
आरोपी का विवरण:
1.मो.अंसार पिता अलमदीन चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी 121 आलम खुर्द थाना कैराना जिला सामली (उ.प्र.)
जप्त सामग्री:
03 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व 02 नग मैग्जीन मिली कुल कीमती 74300 रुपये
सराहनीय भूमिका: निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली, प्रआर. 272 सतीश सुर्यवंशी,प्रआर 469 संदीप सोलंकी , आर. 600 राकेश डावर, आर. 73 खुमसिंग नार्वे, आर. 376 रुपेश कास्डे, आर. 375 प्रदीप गवाले,आर.132 जितेन्द्र चौहान , आर.33 विजेन्र्द देवल्ये , आर 156 गोविन्दा मुजाल्दे ।