बुरहानपुर में 30 अगस्त को 3 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, कई क्षेत्रों पर पड़ेगा अस
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर संभाग बुरहानपुर द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहने की सूचना जारी की गई है।
शहर में शनवारा चौराहा से गणपति नाका तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के चलते विद्युत पोल एवं विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है। इसके कारण 11 के.व्ही. हमीदपुरा प्रथम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार 30 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
इस दौरान गाड़िया, लखोटिया टेक्सटाइल्स, जामालपुरा, बाजा फैक्ट्री, अंजनी प्रोसेस, सुपर साइजिंग, सलामत नगर, उपासना टेक्सटाइल्स, डी.एल.-16, डी.पी. लक्ष्मण सोनजी, बीटी प्रोसेस सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।