सांदीपनि विद्यालय में कृष्णमय हुआ माहौल, हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी पर्व; विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Spread the love

सांदीपनि विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व।

बुरहानपुर सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप एवं उनकी लीलाओं को प्रस्तुत करते हुए सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

 

बाल गोपाल के रूप में सजे विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से वातावरण को कृष्णमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, आपसी सहयोग एवं उत्साह की भावना विकसित करना रहा। उक्त जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी श्री रविंद्र चांदने के द्वारा प्राप्त हुई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *