हेलमेट पहनें, नशा छोड़ें: खकनार पुलिस ने यातायात सुरक्षा और नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प

Spread the love

सुरक्षा का खाकी धागा इस राखी रक्षा के साथ सुरक्षा भी।

 

थाना खकनार पुलिस द्वारा ग्राम कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को हेलमेट वितरण एवं यातायात सुरक्षा हेतु अपील।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खकनार के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस द्वारा आज “सुरक्षा का खाकी धागा ” अभियान के तहत हेलमेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु थाना प्रभारी खकनार द्वारा जनसहयोग से निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।

 

थाना प्रभारी महोदय द्वारा उपस्थित सभी कोटवारों एवं समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा गया कि -“आप गांव की सुरक्षा की पहली कड़ी हैं। आप हेलमेट पहनेंगे तो पूरा गांव प्रेरणा लेगा।”साथ ही उपस्थित जनों को “हेलमेट पहनें, नशा छोड़ें” की शपथ दिलाई गई तथा अपील की गई कि वे अपने-अपने ग्रामों में जाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूक करें। कृष्णा साईं होंडा, न्यू अपना होंडा मोटर्स खकनार द्वारा हेलमेट वितरण में सहयोग प्रदान किया गया।

 

बुरहानपुर पुलिस की अपील इस रक्षा बंधन अपने भाईयों व बहनों को हेलमेट जरूर दे और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का वचन ले। इस राखी, उपहार में दे सुरक्षा-खाकी धागा-सुरक्षा का संकल्प।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *