बुरहानपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात: मालसिंग की हत्या कर शव तालाब में फेंका, 6 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हत्या कर शव को छुपाने वाले आरोपियो को बुरहानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक  अनुराग,उप पुलिस महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन,  पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन मे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शेण्डे, एसडीओपी नेपानगर  वैभव प्रिया(भा.पु.से.), श उप पुलिस अधीक्षक  सुरेश महाले के नेतृत्व मे थाना प्रभारी थाना खकनार अभिषेक जाधव व उनकी टीम द्वारा 04 आरोपियो गिरफ्तार कर एवं 02 विधि विरुध्द कार्य करने वाले बालको को बाल संप्रेषण गृह में भेजा गया।

 

घटना का विवरण: घटना दिनांक 06/09/2026 को दिन मे करीबन 04 बजे अपह्रत मालसिंग घर की मोटर सायकल होंडा शाइन MP68MH5327 लेकर घर से बिना बताए कहीं चला गया, जो रात तक वापस नहीं आया, जिसकी तलाश उसके परिजनो द्वारा की गई, परन्तु अपह्रत मालसिंग का कोई पता नही चला। फरयादी की रिपोर्ट दिनांक 08.09.26 पर अपराध क्रमांक 425/2026 धारा 140(3) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

 

विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारियो के आधार पर संदिग्धो से पुछताछ की गयी जिनके द्वारा बताया गया मृतक मालसिंग की हत्या करने की योजना आरोपी जगन, प्रताप, लालसिंह एवं 02 विधि विरुध्द बालको ने मिलकर बनायी उन्होने मालसिंग को शाम 06.00 बजे अपने खेत के पास बने छोटे तालाब पर बुलाया।मृतक मालसिंग अपनी मोटरसायकस से आरोपीयो द्वारा बताये स्थान पर पहुंचा। आरोपीयो द्वारा एक मत होकर मालसिंग को डंडे व पत्थरो से मारा गया एवं उसका गला दबाकर उसकी मृत्यु करती की गई बाद सभी ने मिलकर मृतक को उसकी मोटरसायकल से खेत मे लगी ड्रिप से बांधकर नांदुरा बडे तालाब मे ले जाकर फेंक दिया जिससे की उसका शव पानी मे उपर न आये । खकनार पुलिस द्वारा आरोपीयो को सहयोग करने वाले रडतिया को भी गिरफ्तार किया गया ।

 

सर्च ऑपरेशन- आरोपियों द्वारा मृतक मालसिंग के शव को जिस तालाब में फेका गया है। उसमें SDERF टीम, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड, ड्रॉन कैमरे की मदद से आमगांव के जंगल, नांदुरा तालाब एवं आसपास की खाईयां व संभावित स्थानों पर सघन कॉम्बिंग एवं सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

1.जगन पिता रिछु भास्कले उम्र 30 साल जाति भिलाला निवासी आमगांव

 

2.प्रताप पिता कालू अखाड़े उम्र 21 वर्ष जाति भिलाला निवासी ग्राम मगरडोह

 

3.लालसिंह पिता सरदार गोथरे उम्र 22 वर्ष जाति भिलाला निवासी ग्राम मगरडोह

 

4.रडतिया पिता गोरेलाल अखाडे उम्र 22 साल जाति भिलाला निवासी आमगांव

 

5.विधि विरुध्द बालक 02

 

प्रकरण मे अभी तक 06 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है गिरफ्तार आरोपीयो से पुछताछ की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *