सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और विधायक मंजू दादू ने संभाली कमान, नेपानगर में यात्रा को लेकर बढ़ा उत्साह

Spread the love

जल जन सेवा संकल्प यात्रा को लेकर नेपानगर में तैयारियां तेज।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजू दादू व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने संभाली कमान कलेक्टर-एसपी के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा,
– राष्ट्रव्यापी जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा बड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से बड़नगर तक आयोजित की जा रही है।

– 23 सितंबर को यात्रा बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेंगी
– 24 सितंबर सुबह 9 बजे नेपा आडोटोरियम में कार्यक्रम होंगा।

बुरहानपुर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निकाली जा रही राष्ट्रव्यापी जल जन सेवा संकल्प यात्रा के नेपानगर आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

 

मंगलवार को खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारियां सौंपींसांसद,विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने नेपानगर के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर यात्रा के स्वागत, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं जनभागीदारी को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
इसके बाद तीनों जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के साथ नेपा ऑडिटोरियम स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साथ ही यात्रा में आने वाले अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के ठहरने की होटल व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।
*24 सितंबर को कार्यक्रम*
जल जन सेवा संकल्प यात्रा 23 सितंबर को बुरहानपुर जिले में प्रवेश कर नेपानगर पहुंचेगी,24 सितंबर को सुबह 9 बजे नेपा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी सहभागिता करेंगे। यात्रा को लेकर नेपानगर में उत्साह का वातावरण है। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मनोज टंडन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, राजेश चौहान, सौजन तिवारी, रामकृष्ण अग्रवाल,मनोज माहेश्वरी,सरोज मुहासे,
आदित्य प्रजापति, युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत रावल, ईश्वर चौहान, महामंत्री अमित वारुडे, मंडल अध्यक्ष नीलेश महाजन, विक्रम चौहान, सुनील वाघे, रवि मालानी, राहुल यादव सहित पार्षद, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *