नेपानगर में सड़क निर्माण की खुली पोल: 30 दिन में ही उखड़ने लगी डामर की परत, वार्डवासियों में आक्रोश

Spread the love

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 में बने डामरीकरण रोड का घटिया निर्माण , एक महीने में ही रोड की परत उखाड़ने लगी।

वार्डवासियों में आक्रोश का माहौल घटिया निर्माण के खिलाफ

 

नेपानगर की वार्ड क्रमांक 11 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में डामरीकरण रोड का घटिया निर्माण कार्य किया गया कार्य इतना घटिया था कि रोड बनने के एक महीने के अंदर ही रोड की ऊपर की परत उखड़ने लगी । रोड का निर्माण कार्य जब हो रहा था तब नगर पालिका परिषद नेपानगर का कोई भी कर्मचारी या इंजीनियर रोड निर्माण के समय मौके स्थल पर उपस्थित नहीं थे ।

 

वार्ड क्रमांक 11 एवं वार्ड क्रमांक 2 वार्ड क्रमांक 7 में भी एक ही साथ तीनों वार्डों में एक ही ठेकेदार द्वारा डामरीकरण रोड का निर्माण किया गया और तीनों जगह घटिया निर्माण हुआ वार्ड क्रमांक 2 और 7 में रोड निर्माण के समय ही वार्ड पार्षद एवं वार्ड वासियों ने विरोध किया फिर भी ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से घटिया रोड निर्माण किया गया ।

 

वार्ड क्रमांक 11 के निवासियों ने बताया कि डामरीकरण रोड बेस से नहीं बनाया गया है रोड के ऊपर डामरीकरण की लेहर डाली गई । डामर जो बनता है उसकी गारंटी कम से कम 10 साल की होती है यह रोड बनने के 30 से 32 दिनों के अंदर ही उखाड़ना शुरू हो गया था ।

 

जिस समय रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ उसे समय नगर पालिका का कोई भी कर्मचारी एवं इंजीनियर मौके स्थल पर रोड निर्माण के समय उपस्थित नहीं था ।

 

रोड निर्माण के समय नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय विनोद पाटिल एवं उनके पति विनोद पाटिल उपस्थित थे किंतु उसके बाद आज तक रोड के घटिया गुणवत्ता को देखने नहीं आए । ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण के कार्य किया है आम जनता में आक्रोश का माहौल है जनप्रतिनिधियों के प्रति आम जनता का विश्वास उड़ चुका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *