राजघाट पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने झाड़ू के साथ उठाया फावड़ा, ताप्ती किनारों पर किया श्रमदान।
– महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सेवा मेरा योगदान के तहत जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम।
– जिलाध्यक्ष,महापौर माधुरी पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने करीब एक घंटे तक किया श्रमदान, स्वच्छता से जोड़ा विकसित भारत-2047 का संकल्प।
बुरहानपुर। महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के तहत ताप्ती नदी के राजघाट पर जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने झाड़ू के साथ फावड़ा उठाकर राजघाट परिसर और ताप्ती नदी के किनारों पर करीब एक घंटे तक श्रमदान किया।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ सफाई अभियान में सहभागिता की।
सांसद पाटील ने सफाई करते हुए कहा कि ताप्ती नदी बुरहानपुर की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है। इसके घाट और किनारे स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।जनभागीदारी से ही स्वच्छता को स्थायी जनआंदोलन बनाया जा सकता है।
मोदी जी ने बनाया जनआंदोलन
सांसद पाटील ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना तथा स्वच्छ भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा, उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मिशन मोड में आगे बढ़ाते हुए जनआंदोलन का स्वरूप दिया।
आज स्वच्छता केवल सरकार का अभियान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की जनभागीदारी का विषय बन चुकी है। श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। ऐसे महान व्यक्तित्वों की जयंती पर श्रमदान के माध्यम से सेवा का संदेश देना महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सेवा और सामाजिक सहभागिता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। प्रत्येक नागरिक अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाए, यही इस अभियान का उद्देश्य हैकार्यक्रम में पूर्व महापौर अतुल पटेल, निगमाध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मनोज टंडन, महामंत्री ईश्वर चौहान ,किशोर शाह, चेयरमैन भरत इंगले, नितेश दलाल, राजेश महाजन, भरत मराठे अशोक कुरील, डॉ. दीपक वाभले,नीलेश चौकसे, सुभाष जाधव,प्रदीप कसेरा,दीपक पटेल,हीरालाल बडगुजर, गजेंद्र वर्मा,अशोक महाजन,राजकुमार वाघ, पवन महाजन नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भी श्रमदान किया।