तेज आवाज में गाने बजाने वाले DJ वाहन पर बुरहानपुर पुलिस की कार्रवाई।
ग्राम गोराडिया से ग्रामीणों की शिकायत पर तेज आवाज में बज रहे डीजे पर कार्रवाई
आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं DJ संचालकों की बैठक लेकर धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान आपत्तिजनक गाने एवं तेज आवाज में नहीं बजाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
रात में ग्राम गोराडिया से ग्रामीणों द्वारा शिकायत दर्ज कराई की एक डीजे बहुत तेज आवाज में बज रहा है सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन क्रमांक एम 19 4791 को जप्त कर चौकी ना वरा लाया गया डीजे को जप्त कर के डीजे के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी DJ संचालकों को पुनः निर्देशित किया गया है कि आगामी त्यौहारों के दौरान आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गाने नहीं बजाए जाएं। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले DJ संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की
जाएगी।