नवरात्र में शेरू (कुत्ता) भौंक भौंककर करता है माता रानी की अनोखी भक्ति।
बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला में नवरात्र पर्व पर एक अनोखी भक्ति देखी गई वह एक जानवर की जी हा अपने सही सुना।
दुर्गा चालीसा शुरू होते ही मंदिर पहुंच जाता है शेरू, भौंककर करता है माता रानी की आराधना!

आम तौर पर माता रानी की भक्ति मानव ही करते आ रहे हैं लेकिन ग्राम घाघरला में नवरात्र पर्व पर माता रानी के मंदिर में एक शेरू (कुत्ता)दुर्गा चालीसा और आरती शुरू होती ही मंदिर में दौड़कर आ जाता है।
नवरात्र में शेरू की अनोखी भक्ति! आरती शुरू होते ही माता रानी के मंदिर दौड़कर पहुंचता है कुत्ता।
जैसे भौंक कर शंख ध्वनि निकालकर मानो माता रानी के आरती कर रहा हो,माता रानी की याद कर रहा हो ।
यह अनोखा दृश्य केवल माता रानी के दरबार ग्राम घांघरला में देखने को मिला।
इंसान ही नहीं, बेजुबान भी माता रानी का भक्त!
घाघरला के शेरू की अनोखी भक्ति ने सबको चौंकाया

शेरू के मालिक दयाराम ने बताया कि हम जैसे चालीसा शुरू करते हैं, शेरू दौड़कर चला आता हैं।
हम पहले शंख बजाते थे, तो बजाने नहीं देता है, वह खुद ही शंख की ध्वनि निकालकर मानो माता दी की आराधना कर रहा है।
कई बार हमने मार कर भी भगाया लेकिन वह जाता ही नहीं आरती होने के बाद अपने आप वापस चला जाता है।
जिसकी चर्चा आसपास के गांवों में जोरो से चल रही है।
कई लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर तेजी से डाला जा रहा है।
वही लोग भी कुत्ते शेरू की भक्ति देख गदगद हो गए।
जो भी श्रद्धालु यह दृश्य देखता है वह भी भावुक हो जाता है।