खकनार पुलिस का स्टंटबाजों पर शिकंजा! तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

खकनार पुलिस ने स्टंटबाज एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवकों पर की कार्रवाई

 

पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शेंडे,एसडीओपी नेपानगर  वैभव प्रिया

के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने, तेज रफ्तार से वाहन चलाने एवं स्टंटबाजी करने वाले युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

थाना खकनार पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने, तेज आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

बुरहानपुर पुलिस की अपील: स्टंटबाजी से बचें, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं सहित दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *