माँ इच्छादेवी के दरबार में सेवा और समर्पण का भाव, सांसद ने श्रद्धालुओं को बांटी फरियाली।

Spread the love

माँ इच्छादेवी के दरबार में सेवा और समर्पण का भाव, सांसद ने श्रद्धालुओं को बांटी फरियाली

– बाफना परिवार के आयोजन में शामिल हुए सांसद, बोले—धार्मिक परंपराएं समाज में सेवा और संस्कारों को करती हैं मजबूत

बुरहानपुर। इच्छापुर स्थित माँ इच्छादेवी मंदिर परिसर में रविवार को मामाश्री वेयरहाउस के बाफना परिवार द्वारा आयोजित फरियाली वितरण कार्यक्रम में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को फरियाली वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर बाफना परिवार एवं माँ इच्छादेवी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सांसद का आत्मीय अभिनंदन किया।

सेवा और संस्कारों की वाहक हैं धार्मिक परंपराएं 

इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि माँ इच्छादेवी जैसे पावन धाम हमारी आस्था के केंद्र होने के साथ ही सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा भी देते हैं। धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सहभागिता और सेवा के कार्य हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी आत्मीयता, सहयोग और संस्कारों को मजबूत करते हैं। माँ इच्छादेवी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आए, यही कामना है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील,मनोज टंडन, आदित्य प्रजापति,अशोक कुमार बाफना, मनोज कुमार बाफना, मुकेश बाफना, मयूर बाफना, जिनेश बाफना, युदीत बाफना, भागवत बलीराम महाजन, भागवत नामदेव चौहान, रामभाऊ यावलकर, विजय सपकाले, पुंडलीक प्रभाकर महाजन, श्रीकृष्ण मानकर, नामदेव महाजन, वामन माली, गणेश महाजन, संजय पवार, दिनेश चौधरी, संजय मधुकर पंडित, दिनेश चौधरी,मनोज रमेश महाजन, शुभम रघुनाथ चौधरी, विकल्प जैन, विशाल जैन, गोलू पंडित, भगुलाल महाजन, रामभाऊ दौवगे, सौरभ जैन, सुरेश ताठे, किशोर निंबालकर, रोशन जैन, आप्पा माली एवं संतोष सोनार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *