रेणुका माता दशहरा मैदान में सजेंगी पटाखा दुकानें, निगम को ₹14.20 लाख की आय पटाखा दुकानों के आवंटन में लॉटरी सिस्टम, सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य

Spread the love

निगम द्वारा लॉटरी सिस्टम से पटाखा भूखंड आवंटित किये एवं 71 दुकानों से 14 लाख 20 हजार रु का निगम को राजस्व मिला।

 

 

बुरहानपुर —नगर निगम द्वारा दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखा व्यवसायियों के लिए अस्थाई भूखंडों और दुकानों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से 27 अक्टूबर मंगलवार को किया गया।

 

इस वर्ष नगर निगम ने सुरक्षा और नियमों को लेकर विशेष सख्ती बरती है निगम स्वामित्व की भूमि रेणुका माता मंदिर प्रांगण दशहरा मैदान पर स्थित के पास 30 अक्टूबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक लगने वाले पटाखा दुकानों के लिए मंगलवार को अस्थायी पटाखा दुकानों की नीलामी हुई। लॉटरी सिस्टम से टोकन से कुल 71 दुकाने नीलाम हो सकीं, जिनसे निगम को 14 लाख 20 हजार रुपए की राजस्व आय हुई।

नगर निगम पिछले साल तक लॉटरी के जरिए पटाखा दुकानों का आवंटन करता था। इस बार भी निगम द्वारा कुल 71 दुकानों के लिए 71 आवेदन मिले थे

 

नगर निगम द्वारा 10 बाय 10 अस्थाई जगह पर ले—आउट डाल कर भूखंड आवंटित किया गया सभी लाइसेंस वाले को एक एक कर सभी लॉटरी सिस्टम से टोकन निकाल कर पटाखा भूखंडों का आवंटन शाम 5 :30 बजे तक प्रक्रिया की गई। नगर में पटाखा की लाइसेंसी दुकानों के लिए रेणुका माता मंदिर प्रांगण दशहरा मैदान में जगह आवंटित की है।

 

सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है प्लास्टिक प्रतिबंध है और सभी को डस्टबिन रखना जरूरी है यह 71 दुकानें लॉटरी के माध्यम से आवंटित की। जिसमें दुकानदार टेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए दुकानदारों को दुकान पर भी अग्निशमन यंत्र रखने को कहा है।

 

नगर पालिका की फायर बिग्रेड भी मौके पर मौजूद रहेगी। नगर में अन्य स्थानों पर पटाखा की दुकानें लगाने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के पटाखे बिक्री पर पटाखे जब्त किए जाएंगे।नीलामी के दौरान सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा एम आई सी चेयरमैन नितेश रोशन दलाल,राजस्व अधिकारी शशिकांत पवित्रे, इंजीनियर सौरव वर्मा, अनुज तारे,सुरेश यादव, योगेश्वर पाटिल,इस्माइल खान सुशील आवटे निहाल गायकवाड़ अनिता पहाड़िया, आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *