आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों से अवैध शराब जब्त; 7 लोगों पर केस दर्ज

Spread the love

आबकारी विभाग द्वारा होटल ढाबों पर अवैध मदिरा के प्रकरण दर्ज

 

बुरहानपुर कलेक्टर श्रीमान विवेक कुमार के आदेशानुसार जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी पार्थ सारथी शर्मा के निर्देशन पर शहर के एवं आसपास के होटल ढाबों वो अन्य स्थानों पर दबिश देकर 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

अमरावती रोड पर सुकून ढाबा, चौधरी ढाबा, शाहपुर में महाजन ढाबा एवं महाकाल ढाबा पर कार्यवाही कर 31 बोतल बियर, 20 पाव रॉयल सलेक्ट जिन ,46 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। एक अन्य स्थान से 22 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 300 महुआ लाहन बरामद किया गया।

 

वृत प्रभारी द्वारा अवैध मदिरा विक्रेताओ के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गये।

कार्यवाही में जप्त मदिरा अनुमानित बाजार मूल्य 45000 रुपए है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरिक्षक शेरसिंह मोरे, केतन भाबर, आरक्षक केतन मौर्य, ब्रजेश जमरा, रवि पाल, पलक सिकरवार, पूजा जाधव का सहयोग रहा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *