आगामी त्यौहार दीपावली को दृष्टिगत रखते हुए पटाखा गोडाउन एवं अस्थाई पटाखा दुकानो को पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारीयो द्वारा संयुक्त रूप से किया निरीक्षण।
दीपावली पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में कलेक्टर बुरहानपुर विवेक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी एवं पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन में जिला बुरहानपुर में आगामी त्यौहार दीपावली को देखते हुए थाना शिकारपुरा के ग्राम दरियापुर में स्थित फ़टाका गोडाउन एवं अस्थाई पटाखा दुकान प्रिया फायर, साईं फायर, पापा फायर कृष्णा फायर के गोडाउन दुकानो को चेक करने राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट तपेश पांडे, नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह एवं थाना प्रभारी शिकारपुरा संदीप चौरसिया द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। एवं समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लगने वाली दुकानों का किया गया निरीक्षण |
पटाखा गोडाउन संचालकों से लाइसेंस व अभिलेख की जांच कर उनसे पूछताछ की पटाखा गोदामों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पटाखा स्वामियों को लापरवाही न बरतने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देश दिये गये |
दुकानदारों को सुरक्षा हेतु बताया गया कि अग्निशामक यंत्र, रेत, पानी एवं कार्बनडाइ आक्साइड गैस आदि आग बुझाने वाले संसाधनों को दुकानों मैं सुरक्षित रखें। धुमपान करने वालें व्यक्तियों को दुकान के पास ध्रुमपान न करने दिया जावे |आदि सुरक्षा संबंधी निर्देश दिये ताकि कोई अनहोनी न होने पाए।