अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही में 115 लीटर शराब जप्त, ड्रोन से की सर्चिंग।
बुरहानपुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर विवेक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी तथा जिला आबकारी अधिकारी पार्थ सारथी शर्मा के निर्देशन पर आबकारी विभाग एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम के द्वारा आज दिनांक 30.10.2026 को अल सुबह ग्राम जैनाबाद, बलबाड़ टेकरी आहूखाना में दविश देकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें 115 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 2000 किलोग्राम महुआ लाहन मौके से जप्त कर, मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
कार्यवाही में ड्रोन की सहायता से सर्चिंग की गई । ताप्ती नदी, खेतों में फसलों में बीच तथा नाले के किनारे छुपाकर रखी मदिरा एवं लहान को ड्रोन कैमरे की मदद से ढूंढ कर जप्त किया गया।
जप्त मदिरा, लहान तथा मदिरा निर्माण सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 25 हजार रुपए है।
नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर, एवं टी आई शिकारपुरा संदीप चौरसिया के नेतृत्व में की गई कार्यवाही मेंआबकारी उप निरीक्षक शेर सिंह मोरे, केतन भाबर एवं आबकारी एवं पुलिस स्टाफ शामिल रहा।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।