ग्राम खातला में गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, 4 गोवंश सुरक्षित गौशाला भेजे; चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

गोवंश से भरी पिकअप वाहन पकड़ी गई, 4 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

 

आज ग्राम खातला में एक पिकअप वाहन में 4 गोवंश भरकर ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला संयोजक सुनील गांठे जी, भील समाज सेना संगठन धुलकोट मंडल अध्यक्ष पूनम जी भास्कले एवं मंडल महामंत्री ध्रुव जी भास्कले ने वाहन को पकड़ा।

 

मौके पर वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद तत्काल धुलकोट चौकी प्रभारी श्री कमल मोरे जी को सूचना दी गई।

 

पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर 4 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा गोवंश से भरी पिकअप वाहन को जब्त किया गया।

 

सभी 4 गोवंश को सुरक्षित झांझर गौशाला भेजा जा रहा है।

 

गोवंश की सुरक्षा के लिए तत्पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *