गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश संरक्षण के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक – अर्चना चिटनिस

Spread the love

गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक-अर्चना चिटनिस।

बुरहानपुर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के अंतर्गत दीपावली के पावन अवसर पर जनपद पंचायत बुरहानपुर के ग्राम डोंगरगांव स्थित श्री संत सेवालाल महाराज गौशाला में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने भगवान श्री गोवर्धन जी एवं गौमाता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

 

साथ ही गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत गौसेवा एवं गौपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौपालकों को सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण, जल, भूमि और गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराने वाला पर्व है।

 

भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। गौवंश का संरक्षण, संवर्धन और उनकी सेवा हमारी सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण आधार है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश की गौशालाओं में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले गोवर्धन पूजन कार्यक्रम गौसंरक्षण और गौसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 

प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण, गौशालाओं के विकास और गौपालकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य कर रही है। गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौपालकों का सम्मान भी इसी भावना का परिचायक है।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि गौसेवा केवल पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए। गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौसेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देना चाहिए। गौशालाओं के सहयोग, निराश्रित गौवंश की देखभाल और जनभागीदारी से ही गौसंरक्षण के संकल्प को व्यापक रूप दिया जा सकता है।

 

उन्होंने गौशाला में गौमाता की सेवा एवं देखभाल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा सैकड़ों गौवंश के संरक्षण और सेवा में जुटे सेवाभावीजनों के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।

श्रीमती चिटनिस ने भगवान श्रीकृष्ण, श्री गोवर्धन महाराज एवं गौमाता से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सद्भाव और मंगल बनाए रखने की प्रार्थना की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *