बुरहानपुर में मर्सिडीज कार सवार व्यापारी से चाकू की नोक पर ₹17 हजार की लूट, विरोध करने पर किया हमला; तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे पर मर्सिडीज कार सवार व्यापारियों से चाकू की नोक पर लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

*हाईवे लूटकांड का पर्दाफाश* — *थाना गणपति नाका पुलिस ने इंदौर से बुरहानपुर आ रहे व्यापारियों से हुई लूट की सनसनीखेज घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।*

 

15 नवंबर की रात हुई थी वारदात — इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे पर झिरी–निंबोला एवं ट्रांसपोर्ट नगर के मध्य मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने मर्सिडीज कार को ओवरटेक कर रोका।

 

चाकू की नोक पर लूट — आरोपियों ने मर्सिडीज कार में सवार तीन व्यक्तियों को चाकू दिखाकर धमकाया तथा कुल ₹17,000 नकद, पर्स एवं दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।

 

विरोध करने पर चाकू से हमला — लूट के दौरान आरोपियों ने कार सवार रितेश महाजन पर धारदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

 

तीन आरोपी गिरफ्तार — गणपति नाका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तोहीद उद्दीन, मोहम्मद फैजान एवं वारिस हुसैन को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

 

लूट का माल एवं हथियार बरामद — आरोपियों के कब्जे से कुल ₹13,700 नकद, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, दो धारदार चाकू, पर्स एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।

 

सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता — पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की।

 

तीनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड — गिरफ्तार आरोपी तोहीद पर 06, फैजान पर 04 एवं वारिस पर 04 आपराधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

 

चोरी, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के आरोपी — तीनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में थाना गणपति नाका, बुरहानपुर में चोरी, लड़ाई-झगड़े तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित कुल 14 प्रकरण दर्ज हैं।

 

अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी — गिरफ्तार आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य लूट एवं आपराधिक घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

 

घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 15.11.2026 की रात्रि में फरियादी रितेश महाजन अपने साथी अविनाश एवं चालक प्रदीप के साथ मर्सिडीज कार से इंदौर से बुरहानपुर आ रहे थे। इसी दौरान इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे पर झिरी–निंबोला एवं ट्रांसपोर्ट नगर के मध्य मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रात्री 03:30 बजे करीब उनकी कार को ओवरटेक कर रोका ।

 

बदमाशों ने चाकू दिखाकर तीनों व्यक्तियों से लूटपाट की तथा विरोध करने पर रितेश महाजन को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने रितेश से ₹6,000, अविनाश से ₹7,000 एवं पर्स तथा चालक प्रदीप से ₹4,000 नकद, इस प्रकार कुल ₹17,000 लूटकर फरार हो गए।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गणपति नाका में अपराध क्रमांक 284/2026, धारा 309(4), 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई*: नेशनल हाईवे पर हुई लूट की इस गंभीर घटना को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया गया तथा घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक श्री बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गणपति नाका निरीक्षक श्री कमल सिंह पवार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं फरियादियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो धारदार चाकू तथा लूट की नकदी एवं दस्तावेज बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों से अन्य आपराधिक घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

*गिरफ्तार आरोपी एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड*

 

1. *तोहीद उद्दीन पिता जफर उद्दीन*, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकबरा, आजाद नगर, बुरहानपुर।

पूर्व में कुल 06 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध —

– चोरी – 01,- लड़ाई-झगड़ा – 04,- आर्म्स एक्ट – 01

 

2.*मोहम्मद फैजान पिता मोहम्मद हाजी*, उम्र 20 वर्ष, निवासी लोहारमंडी, हाल निवासी वीरेंद्र कॉलोनी, बुरहानपुर।

पूर्व में कुल 04 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध —

– चोरी – 01,- लड़ाई-झगड़ा – 02,- आर्म्स एक्ट – 01

 

3.*वारिस हुसैन पिता कमर हुसैन*, उम्र 25 वर्ष, निवासी मकबरा, आजाद नगर, बुरहानपुर।

पूर्व में कुल 04 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध —- चोरी – 01,- लड़ाई-झगड़ा – 02,- आर्म्स एक्ट – 01

 

तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गणपति नाका, बुरहानपुर में पूर्व से कुल 14 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

 

*आरोपियों से जब्त सामग्री*

 

1. आरोपी तोहीद उद्दीन से — एक पल्सर मोटरसाइकिल, ₹7,000 नकद, पर्स एवं अन्य दस्तावेज।

 

2. आरोपी मोहम्मद फैजान से — ₹2,700 नकद, एक धारदार चाकू एवं फरियादी का आधार कार्ड।

 

3. आरोपी वारिस हुसैन से — ₹4,000 नकद, एक लोहे का धारदार चाकू एवं फरियादी का ड्राइविंग लाइसेंस।

 

कुल बरामदगी — ₹13,700 नकद, एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो धारदार चाकू, पर्स एवं दस्तावेज।

 

*सराहनीय भूमिका* उक्त लूट की घटना का त्वरित खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गणपति नाका निरीक्षक श्री कमल सिंह पवार, उनि किशोर सिंह मोहनिया, प्रधान आरक्षक 335 संतोष चौहान, प्रधान आरक्षक 379 प्रमोद चौधरी, प्रधान आरक्षक 94 रफीक खान, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, महिला प्रधान आरक्षक अनीता भूरिया एवं आरक्षक 209 प्रताप सिंह, प्रआर 361 रामपाल चौहान, 31 राधेश्याम दांगोडे प्रधान आरक्षक कोमल वर्मा, आर 423 धर्मेन्द रावत, भारत कालमें की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *