कलेक्टर विवेक कुमार ने काठियावाड़ी परिवार के घर पहुंचकर की चाय पर चर्चा, जाना परिवार का हालचाल

Spread the love

कलेक्टर ने काठियावाड़ी परिवार से की चाय पे चर्चा, पारिवारिक स्थिति एवं जीवनशैली के बारे में ली जानकारी

 

मंगलवार को कलेक्टर  विवेक कुमार निंबोला टेक्सटाइल कलस्टर अवलोकन के दौरान ही समीप में निवासरत एक काठियावाड़ी परिवार के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ चाय पे चर्चा की तथा उनकी पारिवारिक स्थिति, परंपराओं एवं जीवनशैली के बारे में जानकारी प्राप्त की। चर्चा के दौरान परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे मूल रूप से गुजरात के निवासी हैं। उनके पास करीबन 40 पशु है एवं वर्तमान में वे दूध विक्रय करते है।

 

कलेक्टर  कुमार ने परिवार से सहज एवं आत्मीय संवाद करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। कलेक्टर श्री कुमार ने बच्चों से भी बातचीत की और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। इस अवसर पर कृषि उपसंचालक श्री रामशंकर जाट, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र महाप्रबंधक श्री आत्माराम सोनी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *