थाना निम्बोला पुलिस ने गुमशुदा युवती को 24 घंटे के भीतर किया दस्तयाब।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों को मिली राहत, विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं एवं महिला-पुरुषों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण:
दिनांक 23.11.2026 को फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निम्बोला में गुमइंसान क्रमांक 60/26 दर्ज किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 398/26 धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना निम्बोला पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा आवश्यक जानकारी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तलाश के प्रयास किए गए।थाना निम्बोला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवती को 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर लिया।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 406 मोहम्मद अल्ताफ एवं महिला प्रधान आरक्षक 411 पूजा बौरासी की सराहनीय भूमिका रही।
बुरहानपुर पुलिस की अपील:
बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति के गुमशुदा होने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। समय पर प्राप्त सूचना से पुलिस को त्वरित कार्रवाई एवं गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में सहायता मिलती है।