जिला बुरहानपुर
खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 में भाग लेने हेतु जिला बुरहानपुर खिलाड़ियों का दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना
72 खिलाड़ी,भोपाल,जबलपुर एवं नर्मदापुरम में क्रिकेट,शतरंज,वॉलीबॉल,कबड्डी, खो-खो,एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लेंगे भाग।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने दी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में विजेता होने की दी अग्रिम बधाई।
मध्य प्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग बुरहानपुर द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का आयोजन कुल 21 खेलों में विकासखंड, जिला,संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है।
श्री गौरव पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, बुरहानपुर द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 26 जनवरी 2026 को जिला बुरहानपुर का चयनित खिलाड़ी दल राज्य स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रवाना हुआ।
राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों में जिला बुरहानपुर के खिलाड़ियों का चयन इस प्रकार हुआ—
क्रिकेट – 01 खिलाड़ी
शतरंज – 04 बालिका वर्ग, 04 बालक वर्ग
वॉलीबॉल – 01 बालक वर्ग, 01 बालिका वर्ग
कबड्डी – 06 बालक वर्ग, 06 बालिका वर्ग
खो-खो – 15 बालक वर्ग, 16 बालिका वर्ग
एथलेटिक्स – 12 बालक वर्ग, 10 बालिका वर्ग
इस प्रकार कुल 72 खिलाड़ी जिला बुरहानपुर से भोपाल, जबलपुर एवं नर्मदापुरम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए।
श्री गौरव पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने हेतु आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।